{"_id":"d66c21debad5528fac7eabbcf3e35d9b","slug":"north-delhi-municipal-corporation-increased-property-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी दिल्लीः नगर निगम ने बढ़ाया एक और बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी दिल्लीः नगर निगम ने बढ़ाया एक और बोझ
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के शासन वाली उतरी दिल्ली नगर निगम के इलाके में मॉल, डिस्ट्रिक सेंटर और 150 वर्गमीटर से बड़े परिसरों में कारोबार करने वाले व्यवसायियों को ज्यादा टैक्स अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कारोबारियों को ऐसे परिसरों का प्रॉपर्टी टैक्स 20 फीसदी की दर से देना पड़ेगा। पहले यह दर 15 फीसदी थी। प्रॉपर्टी टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन
स्थाई समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने समिति की बैठक में बजट पर मुहर लगाते हुए बताया कि मॉल्स एवं डिस्ट्रिक सेंटर और डेढ़ सौ वर्गमीटर से अधिक बड़े व्यावसायिक परिसरों के प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
लेकिन निगमायुक्त के रिहायशी परिसरों के प्रॉपर्टी टैक्स, यूनिट एरिया वेल्यू, थियेटर टैक्स, पार्किग की नई दरें, घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए का शुल्क, कन्जेशन चार्ज, सफाई शुल्क, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर सफाई शुल्क, स्वास्थ्य एवं व्यापार लाइसेंस की दरों में बढ़ोतरी, एक मुश्त स्ट्रीट शुल्क और रात्रि शुल्क में बढ़ोतरी के सभी प्रस्तावों को निरस्त कर दिया है।
इस फैसले से आम जनता को लगभग छह सौ करोड़ रुपये वार्षिक राहत मिलेगी। मोहन भारद्वाज ने कहा कि मॉल्स, डिस्ट्रिक सेंटर एवं बड़े परिसरों का प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाए जाने से आम लोगों पर कोई भार नहीं पड़ेगा। जबकि विपक्ष के नेता मुकेश गोयल ने कहा कि कांग्रेस टैक्स बढ़ाने के निर्णय का कड़ा विरोध करेगी।
वृद्धावस्था पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी
स्थाई समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन मोहन भारद्वाज ने वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब वृद्धों को प्रतिमाह 12 सौ रुपये पेंशन दी जाएगी।
अभी तक वृद्धों को एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। बढ़ाई गई पेंशन आगामी एक अप्रैल से देनी शुरू की जाएगी।