{"_id":"de585407374364e4cc0b64169f149c3b","slug":"nigerian-arrested-with-drugs-of-one-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध शाखा ने अमूमन रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स एमडीएमए के साथ एक नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सैमुअल ओकेके (32) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 400 ग्राम एमडीएमए और 10 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है।
पुलिस की मानें तो दोनों ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक नाइजीरियाई एमडीएमए व कोकीन लेकर कश्मीरी गेट फ्लाईओवर रिंग रोड के पास आने वाला है।
सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक गोल्फ किट बरामद की।
किट के अंदर से पुलिस को 400 ग्राम एमडीएमए और कोकीन बरामद की। पुलिस को आरोपी ने बताया कि प्रिंस नाम के अन्य नाइजीरियाई के कहने पर उसने बंगलूरू से आए शख्स से ड्रग्स ली थी।
विज्ञापन
सैमुअल की मानें तो ड्रग्स को मलेशिया भेजा जाना था। पुलिस सैमुअल से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।