फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   JNU campus girl student accused Attempted rape by dragging girl into bushes

शिक्षा के मंदिर में हैवान: जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की छह टीमें

Tue, 18 Jan 2022 10:47 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 18 Jan 2022 10:47 AM IST
सार

जेएनयू में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
JNU campus girl student accused Attempted rape by dragging girl into bushes
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश का सोमवार रात को सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार होते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल छीन कर ले गया। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। इस वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं जेएनयू में एक और छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी
दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया था कि जेएनयू से रात करीब 12:45 बजे इस बाबत सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी ने बताया कि 17 व 18 जनवरी की रात करीबन 11:45 बजे जेएनयू से पीएचडी कर रही छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी। उसी समय वहां बाइक पर एक लड़का आया और छात्रा को छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं
आरोपी ने छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अकेला था। जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी को तलाश करने के लिए छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं । पुलिस जेएनयू के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed