{"_id":"c016417f03c4428edb099658428b8d5d","slug":"nephew-murdered-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे ने की महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजे ने की महिला की हत्या
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में भांजे को शराब पीने से रोकना महंगा पड़ गया। मामा की पिटाई से नाराज भांजे ने मामी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई इस वारदात में भांजे ने पहले महिला का गला घोंटा और उसके बाद उसे गोली मार दी।
मृतका की शिनाख्त कविता (28) के रूप में हुई है।वारदात के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पड़ोसियों पर तमंचा तानकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक कविता अपने परिवार के साथ 8/181, त्रिलोकपुरी में रहती थी। उसके परिवार में पति रवि कुमार वैद्य उर्फ बबलू व दो छोटी बेटियां हैं।
रवि एमसीडी में कर्मचारी है। रोज की तरह सुबह रवि अपने काम पर चला गया। उसकी दोनों बेटियां अपनी चाची के पास थीं। कविता घर के बाहर धूप में बैठी थी।
इस बीच राजा (24) नामक रवि का भांजा घर पहुंचा। आते ही आरोपी ने अपनी मामी को घर के अंदर चलने को कहा।
मना करने पर आरोपी हाथ पकड़कर अपनी मामी को जबरन घर के अंदर ले गया और उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया।
इस बीच कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने घर से गोली चलने की आवाज सुनी। पड़ोसी रवि के घर के बाहर इकट्ठा हो गए।
इस बीच रवि तमंचा लेकर बाहर निकला। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पड़ोसियों को ऊपर तमंचा तानकर मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा पिछले सात-आठ माह से बेरोजगार है।
कुछ दिनों पूर्व शराब पीने से रोकने पर उसने अपने माता-पिता को पीटा था। रवि ने इसका विरोध करते हुए राजा को पीटा था।
माना जा रहा है तभी से राजा बदला लेने के फिराक में था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि राजा ने इसलिए कविता की हत्या की। पुलिस राजा की तलाश कर रही है।