फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   muster crowd, take ticket

भीड़ जुटाओ, टिकट पाओ

Fri, 25 Oct 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Oct 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
muster crowd, take ticket

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट चाहिए तो पब्लिक के साथ दमखम दिखाएं।

विज्ञापन


जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए संबंधित जिले की पांच विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने वालों से कहा गया है कि वह अधिक से अधिक कार्यकर्ता लेकर आएं।


कांग्रेस सम्मेलन को मतदाताओं को बूस्टअप करने का अच्छा तरीका मान रही है।

दो जिलों के सम्मेलन हो चुके हैं। ये बात अलग है कि इन जिलों के सम्मेलन में बहुत अधिक भीड़ नहीं जुटी है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 70 विधानसभा सीट से करीब 1400 दावेदार हैं।

प्रत्येक जिले में आने वाली पांच विधानसभा के दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दमखम दिखा सकते हैं।

पहला सम्मेलन नजफगढ़ जिले का हुआ था जबकि बृहस्पतिवार को दूसरा सम्मेलन तिलक नगर जिले का हुआ।

सम्मेलनों में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, कुलजीत सिंह नागरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल पहुंच रहे हैं।

हालांकि अभी तक हुए दोनों सम्मेलन में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नहीं पहुंची हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को कहा है कि टिकट के जो दावेदार हैं उनकी बैठक जिला सम्मेलन से पहले करके जिम्मेदारी बांटे।

प्रदेश कार्यालय की तरफ से सभी दावेदारों की सूची जिलाध्यक्षों को सौंप दी गई है।

इनकी बैठक करके वर्तमान विधायक और उन सीटों के दावेदारों को कहा गया है कि अधिक से अधिक लोगों तक बात पहुंच सके इसलिए कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अभी सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें चल रही हैं।

ऐसे में दावेदार अपना-अपना दमखम दिखाएंगे। चूंकि इन सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष, दोनों प्रभारी भी आ रहे हैं तो शक्ति देखकर टिकट की दावेदारी की मजबूती या कमजोर पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed