{"_id":"81341796ae92fad05fda98e557f912da","slug":"mustafabad-out-of-bullets-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तफाबाद में चली गोलियां, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तफाबाद में चली गोलियां, दो की मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के गोकलपुरी थानाक्षेत्र के मुस्तफाबाद में अज्ञात बाइकर्स ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गोलियों के शिकार चार युवक हुए।
विज्ञापन
घायलों को स्थानीय लोग व पीसीआर कर्मी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात मुस्तफाबाद 33 फुटा रोड पर गोलियां चलने से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही जिला पुलिस में हड़कंप मच गया जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
मौके पर पुलिस को पता चला कि जाफराबाद निवासी तवरेज (28) रेहड़ी पर कबाब खा रहा था। अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।
उसे कई गोलियां लगीं जबकि कबाब बेचने वाले शुएब (23) और पास ही परचून की दुकान पर खड़े इशरत (25) को भी गोली लग गई। अस्पताल में तवरेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि शुएब और इशरत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइकर्स तवरेज को गोली मारकर भाग रहे थे तो रास्ते में काफी ट्रैफिक था। इस दौरान महिंद्रा जाइलो कार में सवार शानू उर्फ शाहनवाज से उनकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
बाइकर्स ने इस कहासुनी के बीच शानू पर भी गोलियां चला दीं। गोली के शिकार कब्रिस्तान रोड मुस्तफाबाद निवासी शानू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।