{"_id":"13d385e2450407838e22e6d7de9c122d","slug":"music-fun-somewhere-candle-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं म्यूजिक मस्ती तो कहीं कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं म्यूजिक मस्ती तो कहीं कैंडल मार्च
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में मतदान बढ़ाने के लिए शुक्रवार को अलग-अलग इलाके में कार्यक्रम हुए। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने भी इसमें शिरकत की।
विज्ञापन
दक्षिणी पश्चिमी जिला चुनाव कार्यालय की ओर से शाम पांच बजे जनकपुरी, पंखा रोड पर कैंडल मार्च निकाला गया।
इसमें करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन्होंने इलाके में घूम-घूमकर लोगों से वोट करने अपील की।
वहीं, उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय की ओर से पीतमपुरा हाट में गायिका शिबानी कश्यप का लाइव कंसर्ट का आयोजन हुआ।
शिबानी ने अपने गानों के साथ चुनाव आयोग के थीम सांग ‘दिल में है दिल्ली वोट करेंगे’ गाकर लोगों से वोट देने की अपील की।
जिला चुनाव अधिकारी आशीष मोरे ने बताया कि मतदान बढ़ाने और खासतौर से युवाओं को इससे जुड़ने के लिए यह आयोजन किए जा रहे हैं।