फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   mba student commits suicide in delhi

दोस्त को किया एसएमएस और कर ली खुदकुशी

Wed, 15 May 2013 01:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
mba student commits suicide in delhi

दिल्ली में मंगलवार सुबह एमबीए के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने अपनी एक दोस्त को मोबाइल पर मैसेज भेजकर मौत का 'ऐलान' किया था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मणिपुर के सेनापति जिले का रहने वाला लोली (23) एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एमबीए कर रहा था और तृतीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


वह सफदरजंग एन्क्लेव के हुमायूंपुर में किराए पर रह रहा था। उसने मंगलवार सुबह अपनी दोस्त को मैसेज किया कि वह खुदकुशी कर रहा है। उसके दोस्त ने इसकी जानकारी अन्य दोस्तों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वे लोली के कमरे पर पहुंचते तब तक उसने फांसी लगा ली थी। दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वे लोली को फांसी के फंदे से उतारकर सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि लोली किसी युवती से प्यार करता था और शायद उसकी उस युवती से अनबन हो गई थी।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का पता लगा है। सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed