फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   many terrorists join ISI

बड़े आतंकियों ने आईएसआई से हाथ मिलाया

Sat, 28 Sep 2013 01:52 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
many terrorists join ISI

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के आतंकियों व आतंकी संगठनों के साथ बने नए समीकरण से भारत में आतंकी हमलों की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


अब तक भटकल बंधुओं के चलते कई आतंकी आईएसआई से दूरी बनाए हुए थे लेकिन आईएसआई द्वारा भटकल बंधुओं को साइड लाइन किए जाने से स्थिति बदल गई है।

भारत के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारियों का कहना है अब कई बड़े आतंकी आईएसआई से जुड़ गए हैं।

ऐसे में जम्मू कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में बड़े आतंकी हमले हो सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में जिस तरह आतंकी हमला हुआ, उसे देखते हुए व खुफिया विभाग को मिले इनपुट्स के बाद यह माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में खतरनाक आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने यह हमला करवाया है।

बता दें कि इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख भटकल बंधुओं की आईएसआई और पाकिस्तान में तूती बोलती थी।

रियाज भटकल ने आईएसआई की पीठ में छुरा घोंपकर कई घोटाले कर मोटी रकम हड़प ली।

रियाज की करतूतों के चलते आईएसआई ने भटकल बंधुओं को साइड लाइन कर दिया।

खुफिया विभाग के एक बड़े अधिकारी की मानें तो आईएसआई के बदलते समीकरण के चलते पाक में मौजूद 10 से 15 बड़े आतंकियों ने आईएसआई से हाथ मिला लिया है।

इनमें मिर्जा सादाब बेग, डॉ. शाहनवाज और बड़ा साजिद प्रमुख है। लश्कर के कई आतंकी भी शामिल हैं। भटकल बंधुओं के चलते ये आतंकी आईएसआई से दूरी बनाए हुए थे।
विज्ञापन


पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का चहेता बनने के लिए इन आतंकी संगठनों ने भारत में तबाही फैलाने का जिम्मा संभाला है। जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को हुए आतंकी हमले को इसी का नतीजा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है जम्मू-कश्मीर में कमांडो स्टाइल में आतंकी हमला किया गया। लश्कर ही अपने लड़ाकों को आतंकी हमलों की कमांडो ट्रेनिंग दिलवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed