फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Many new guests arrived in Ju

जू में पहुंचे कई नए मेहमान

Mon, 10 Mar 2014 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
Many new guests arrived in Ju

दिल्ली चिड़ियाघर ने बड़े पैमाने पर जानवरों का आदान प्रदान शुरू किया है।

विज्ञापन


इसी के तहत त्रिवेंद्रम, बिलासपुर, दार्जिलिंग से कई जानवरों और पक्षियों को लाया गया है।

जू में एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत त्रिवेंद्र्रम चिड़ियाघर से दो शुतुरमुर्ग, बिलासपुर चिड़ियाघर से चौसिंगा, लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, उल्लू और भूरा तीतर लाया गया है।

जबकि दार्जिलिंग चिड़ियाघर ने उपहार के तौर पर दिल्ली जू को सुनहरी मुर्गी और लंगूर को सौंपा है। जू में जल्द ही त्रिवेंद्रम से जगुआर, काला हंस भी लाया जाएगा और इसके बदले सफेद बाघिन वहां भेजी जाएगी।
विज्ञापन


एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत पंजाब के सतवीर चिड़ियाघर से भी चौसिंगा को जल्द लाने की तैयारी है। इससे पहले रविवार को नर और मादा शुतुरमुर्ग को सड़क मार्ग से चिड़ियाघर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जू में 1990 के बाद पहली बार शुतुरमुर्ग को लाया गया है। चिड़ियाघर के प्रवक्ता आरए खान ने बताया कि त्रिवेंद्रम के अलावा बिलासपुर और दार्जिलिंग चिड़ियाघर से भी जानवरों व पक्षियों को लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed