{"_id":"5eb15da48ebc3e90470cf0b5","slug":"lockdown-3-picket-checking-leads-to-traffic-jam-in-delhi-and-borders-second-day-in-a-row71","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन-3 दूसरे दिन बॉर्डर समेत कई जगहों पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन-3 दूसरे दिन बॉर्डर समेत कई जगहों पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लॉकडाउन-३ के दूसरे दिन दिल्ली व हरियाणा के बॉर्डरों समेत दिल्ली में कई जगहों पर जाम लग गया था। वाहनों की एक से डेढ़ किमी लंबी लाइन लग गई थी। जाम में फंसने के कारण लोग अपने कार्यालय आधा से पौना घंटे से लेेट पहुंचे थे। सड़कों पर जगह-जगह पिकेट चेकिंग होने से जाम लग रहा था।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर पुलिस लोगों के परिचय पत्र देख रही थी तो कुछ जगहों पर लोग ऐसे ही जा रहे थे। सुबह के समय ज्यादा जाम था। हालांकि दोपहर होते-होते हालत सामान्य हो गए।
शाम के समय दिल्ली में कुछ जगहों पर फिर जाम लगा था। रजोकरी बॉर्डर समेत दिल्ली- हरियाणा के बार्डरों पर सुबह जाम था। फरीदाबाद व गुरुग्राम जाने के लिए काफी संख्या में लोग बॉर्डरों पर पहुंच गए थे। कुछ लोग ड्यूटी करने इन जगहों पर जाना चहाते थे। हरियाणा पुलिस ने सभी को वापस दिल्ली भेज दिया। गृह मंत्रालय, हरियाणा सरकार व हरियाणा के डीएम के पास ही मान्य हो रहे थे। इस कारण सुबह के समय एनएच-८ पर स्थित रजोकरी बॉर्डर, फरीदाबाद बॉर्डर और एमजी रोड पर आया नगर बॉर्डर पर दिल्ली में जाम लग गया था। रजोकरी बॉर्डर व आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की एक से डेढ़ किलो जाम लग गया था। फरीदाबाद बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने पहले ही चेकिंग शुरू कर दी थी और उन्हीं को फरीदाबाद की तरफ जाने दे रही थी इनके पास मान्य पास थे। फरीदाबाद बार्डर पर जाम को रोकने के लिए ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में भी सुबह के समय कई जगहों पर जाम लग गया था। मंगलवार सुबह काफी संख्या में लोग कार्यालयों के लिए निकले थे। पिकेट चेकिंग के कारण जाम लंबा होता चला गया।
पिकेट चेकिंग के कारण दिल्ली विकास मार्ग, आईटीओ लक्ष्मी नगर, दिल्ली गेट, आईएसबीटी कश्मीर गेट, वजीराबाद, आजादपुर मंडी, शालीमार बाग, पंजाबी बाग रिंग रोड, राजा गार्डन, द्वारका फ्लाईओवर, मथुरा रोड, लाजपत नगर, मूलचंद, नेहरू प्लेस, ग्रीन पार्क, आश्रम चौक, एमजी रोड और आश्रम चौक पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन