फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   liquor smuggler driver arrested in water tanker

पानी के टैंकर में शराब तस्करी, ड्राइवर गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
liquor smuggler driver arrested in water tanker
नई दिल्ली। पानी के टैंकर में छुपाकर शराब की तस्करी करने वाले एक ड्राइवर और उसके नाबालिग हेल्पर को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने १४४ बोतल शराब बरामद की है जिसे वह बहादुरगढ़ से ला रहे थे और उन्हें दिल्ली में बेचना था। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को समझाया गया था कि ट्रक चालक दिहाड़ी मजदूरों को ट्रक में छुपाकर दिल्ली से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसको लेकर पुलिसकर्मियों को वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए थे। २ मई को नजफगढ़ रोड पर तलाशी अभियान के दौरान हवलदार जीतेंद्र ने बिना नंबर प्लेट के एक टैक्टर को रोका। जिसके पीछे पानी का टैंकर लगा हुआ था। ड्राइवर कागजात नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने टैंकर की जांच की। जिसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने ड्राइवर टिकरीकलां निवासी शुभम को गिरफतार कर लिया, जबकि उसके नाबालिग हेल्पर को पकड़ लिया। पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह बहादुरगढ़ से पानी लाकर बाबा हरिदास नगर और नजफगढ़ इलाके में सप्लाई करता है। लॉक डाउन में शराब का ठेका बंद होने और इलाके में शराब की मांग ज्यादा होने की वजह से वह टैंकर में शराब की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed