{"_id":"7cfd1de929ba9a494f8e1e158db421f3","slug":"kidnapped-woman-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को अगवा कर गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक 28 वर्षीय महिला को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सब्जी लेकर लौट रही महिला को आरोपियों ने अगवा कर लिया और बाद में नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह महिला घर पहुंची और पति को आपबीती बताई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सरला (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ निहाल विहार में रहती है। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है।
मामला बुधवार रात का है। सरला अमन विहार इलाके में स्थित बुध बाजार से सब्जी लेने गई थी।
वहां से वापस लौटते समय कन्नू (21) और सूरज (22) नामक शख्स ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उसे सूनसान जगह पर ले गए।
वहां धर्मपाल नामक शख्स पहले से मौजूद था। तीनों ने सरला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे रेप किया।
सुबह के करीब आरोपी पीड़िता को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंचने पर सरला ने अपने पति को सारी बात बताई।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी महिला का जानकार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।