फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Kejriwal not sent invitation to Anna

केजरीवाल ने अन्ना को नहीं भेजा न्योता

Wed, 25 Dec 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal not sent invitation to Anna

अरविंद केजरीवाल अपने गुरु अन्ना हजारे समेत देश की किसी भी शख्सियत को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं भेजेंगे।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का कहना है कि रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला समारोह आम होगा। इसमें कोई भी व्यक्ति खास नहीं रहेगा।

पार्टी का मनाना है कि सारी तैयारियां उपराज्यपाल की निगरानी में हो रही हैं जिसमें पार्टी कोई दखल नहीं देगी।

पार्टी की तरफ से राजनिवास को कोई मांग पत्र भी नहीं भेजा गया है।

पूरा समारोह दिल्ली वासियों के लिए खुला रहेगा। हर कोई आम आदमी की तरह ही शामिल होगा।

पार्टी ने इसके लिए कोई निमंत्रण पत्र भी तैयार नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ नेता नहीं चाहते कि समारोह के नाम पर खर्च होने वाली रकम पर बाद में कोई सवाल उठे और पार्टी को कठघरे में खड़ा किया जाए। लिहाजा, तैयारियों के बीच पार्टी कोई मांग नहीं कर रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed