फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   IP University will conduct pen and paper mode or online mode examinatiin

आईपीयू : 20 जून से शुरु होंगी परीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
IP University will conduct pen and paper mode or online mode examinatiin
नई दिल्ली। कोविड-19 के tकारण देशव्यापी लॉकडाउन है। शैक्षणिक संस्थान बंद होने केकारण परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी हैं। ऐसे में अब गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय(आईपीयू) ने अपने एकेडेमिक कैलेंडर में बदलाव किया है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार आईपीयू में अब फाइनल ईयर छात्रों की परीक्षाएं 20 जून से परीक्षाएं शुरु होंगी। जबकि सभी कोर्सेज की सेमेस्टर आधारित परीक्षाएं एक जुलाई से शुरु होंगी।
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की शुरुआत तीन अगस्त से होगी।   आईपीयू ने पेन व पेपर मोड केसाथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा कराने का प्लॉन तैयार किया है। प्रशासन के अनुसार यदि बीस जुलाई तक कोविड-19 के कारण विवि नहीं खुल पाता है तो अंतिम वर्ष केछात्रों के लिए एमसीक्यू(मल्टीपल चॉयस क्वैंशचन) आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए परीक्षाओं की नई तिथियां व गाइडलाइंस बाद में जारी की जाएंगी। जबकि सेमेस्टर केछात्रों को उनके पहले सेमेस्टर में मिले अंकों व आंतरिक मूल्यांकन में मिले अंकों के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा। इस तरह से इनकेलिए परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस जून से होने वाली पेन-पेपर आधारित परीक्षा केलिए सोश्ल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। जरुरत पडऩे पर परीक्षाएं शनिवार व रविवार को भी आयोजित होगी। इन परीक्षा की समयावधि दो घंटे की निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथियां परीक्षा शुरु होने के दस दिन पहले घोषित कर दी जाएंगी। मालूम हो कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण अन्य विश्वविद्यालयों की तरह आईपीयू भी मार्च के दूसरे सप्ताह से बंद है। इस कारण से परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed