फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   IIT Delhi extends Admission date for Phd and PG courses till May10.

पीएचडी और पीजी कोर्सेज में दाखिले 10 तक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi extends Admission date for Phd and PG courses till May10.
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने लॉकडाउन बढ़ाने के चलते पीजी कोर्सेज और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला आवेदन पत्र भरने की डेट दस मई तक बढ़ा दी है। आईआईटी दिल्ली ने ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ-साथ इंटरव्यू की भी डेट आगे बढ़ाई गई है। पहले इंटरव्यू और टेस्ट 18 मई को आयोजित होने थे, लेकिन अब 17 जून को होंगे। आईआईटी दिल्ली प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एमटेक और मॉस्टर ऑफ साइंस डिग्री प्रोग्राम में अब छात्र 10 मई शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा पीएचडी प्रोग्राम में भी भी अब दस मई तक आवेदन किया जा सकेंगे। एमटेक में दाखिले के लिए गेट स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर दाखिले होंगे। इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किए  जाएंगे। छात्र अधिक जानकारी के लिए आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर भी सर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed