फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   i got Inspiration from Hanuman stunts: Akshay Kumar

हनुमान जी से मिली स्टंट की प्रेरणा : अक्षय कुमार

Mon, 14 Oct 2013 02:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 14 Oct 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
i got Inspiration from Hanuman stunts: Akshay Kumar

नई दिल्ली में लव-कुश रामलीला कमेटी की रामलीला में रावण का पुतला दहन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि आज जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, वहां तक पहुंचाने में रामलीला का अहम योगदान है।

विज्ञापन


रामलीला में दर्शक बनने से लेकर हनुमान बनने तक का रोल निभाया है।

बॉलीवुड स्टार ने खुलासा किया कि उन्होंने बचपन और युवावस्था में रामलीला देखी है। हनुमान जी के रोल ने काफी प्रभावित किया है।
इसी से प्रेरणा लेकर मैंने स्टंट को चुना। बचपन के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि लाल किला मैदान पर कभी दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के साथ ही लव-कुश रामलीला को भी देखने पहुंचता था।
विज्ञापन


आज रावण का पुतला दहन कर यह संदेश देते हैं कि अधर्म कितना भी बढ़ जाए, लेकिन एक न एक दिन उसका नाश जरूर होता है।

अक्षय कुमार का बचपन पुरानी दिल्ली इलाके में ही गुजरा है। इस दौरान कई रामलीलाओं को उन्होंने देखा है। कई बार तो सपरिवार भी रामलीला देखने पहुंचते थे।

रामलीला न सिर्फ भगवान राम के आदर्श को प्रस्तुत करती है बल्कि जीवन जीने की कला को भी सिखाती है। इसी से संदेश मिलता है कि हमें अपने बड़ों का हमेशा आदर-सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलीला से धर्म के रास्ते पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है।

बकौल, अक्षय रामलीला आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी पहले थी। आज भी इसे देखने के लिए लोग कहीं ज्यादा तादाद में उमड़ते हैं।

सच मायने में इससे आपसी प्रेम व भाईचारे की शिक्षा भी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed