फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   harshavardhan right to give ticket to all MLAs

सभी विधायकों को टिकट देने के हक में हर्षवर्धन

Tue, 29 Oct 2013 01:21 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
harshavardhan right to give ticket to all MLAs

दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रोफेसर वीके मल्होत्रा के बाद मुख्यमंत्री के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन भी विधायकों को टिकट देने की वकालत करने लगे हैं, जबकि विजय गोयल ने गत दिनों ऐलान किया था कि जीतने वालों को ही टिकट मिलेगा।

विज्ञापन


एक प्रश्न के जवाब में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘पार्टी के विधायकों ने अच्छा काम किया है।

सभी मेहनती है और उन्होंने लोगों की समस्याओं को हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।’

उनका मानना है कि चुनाव समिति विधायकों को अवश्य मौका देगी।

पिछले दिनों प्रोफेसर मल्होत्रा ने सभी विधायकों को टिकट देने की मांग की थी, लेकिन दो दिन बाद ही गोयल ने उनकी मांग को नकार दिया था।

दूसरी ओर डॉ. हर्षवर्धन ने पार्षदों को भी टिकट देने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले पार्षदों को टिकट दिया जा सकता है।

मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने पार्षदों को मैदान में उतारा जाएगा।

खास बात यह है कि पिछले चुनाव के दौरान जब डॉ. हर्षवर्धन प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने पार्षदों को टिकट नहीं देने का फैसला किया था। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed