{"_id":"4ffd308aaa8480afe5c7efb71c60969a","slug":"harshavardhan-enrolled-with-double-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल विजय संग हर्षवर्धन ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल विजय संग हर्षवर्धन ने भरा नामांकन
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के सीएम इन वेटिंग डॉ. बृहस्पतिवार को दो-दो विजय के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा तथा उनकी पत्नी नूतन मौजूद थीं।
हर्षवर्धन के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. एके वालिया ने भी नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर हर्षवर्धन ने पत्रकारों से कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा की लहर है। दिल्ली की जनता ने संकल्प किया है कि वह भ्रष्ट, जनविरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा दो तिहाई बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है।
सरकार बनने पर उनकी पहली प्राथमिकता दिल्ली के हर हाथ को काम और हर परिवार को छत होगी। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।
सरकार पूरी तरह ई-सरकार होगी। बड़े फैसले पारदर्शी होंगे। सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी।
दिल्ली सरकार के मंत्री एके वालिया ने नामांकन करने के बाद पत्रकारों से कहा कि विकास की रफ्तार और तेज गति से बढ़ेगी।
शिक्षा, स्वास्थ्य और ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए सड़क, फ्लाईओवर समेत कई काम को आगे बढ़ाया जाएगा।