फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   harasharan bally singh held hand of Congress

हरशरण सिंह बल्ली ने थामा कांग्रेस का हाथ

Thu, 14 Nov 2013 01:58 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 01:58 AM IST
विज्ञापन
harasharan bally singh held hand of Congress

भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री हरशरण सिंह बल्ली ने बुधवार को लड़खड़ाते-लड़खड़ाते कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश प्रभारी कुलजीत सिंह नागरा व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना बल्ली को लेकर प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।

स्वास्थ्य के कारण कार्यालय परिसर में आने के बावजूद बल्ली कार्यालय के अंदर नहीं गए। गेट पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाया।
विज्ञापन


इस मौके पर बल्ली ने कहा कि इस उम्र में भाजपा ने उन्हें धक्का दिया है जबकि कांग्रेस ने हाथ थामा है। वो भी उनकी शर्त पर।

वहीं, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि टिकट दिए जाने का फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा। हालांकि, इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश दफ्तर पर नेताओं से यह जरूर कहा कि बल्ली साहब का फार्म लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि नगर में शुरू हुआ विरोध
भाजपा से बागी विधायक हरशरण सिंह बल्ली को कांग्रेस में शामिल कराए जाने और हरि नगर से टिकट मिलने की चर्चा के बाद कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ढाई बजे बल्ली को पार्टी में शामिल कराया और साढ़े तीन बजे बागी को टिकट मत दो के नारे प्रदेश दफ्तर पर लगने लगे।

प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हाथ में प्रिंटेट कागज ले रखे थे। उसमें लिखा था, ‘बीजेपी के बागी को टिकट मत दो’।

विरोध करने वालों में शामिल जिला कांग्रेस सचिव कपिल भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से उपाध्यक्ष संजीव भराड़ा, महासचिव संजय सब्बरवाल के अलावा संजीव आर्य ने कहा कि वे किस मुंह से प्रचार में उतरेंगे। कैसे कहेंगे कि भाजपा विधायक ने यहां काम नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed