फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Go on job after vote Boss not scold: CEO

वोट करके नौकरी पर जाओ, नहीं डांटेंगे बॉस : सीईओ

Mon, 02 Dec 2013 09:48 PM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
Go on job after vote Boss not scold: CEO

एनसीआर में नौकरी करने वाले लोग मतदान करने के बाद अपने काम पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


यदि उन्हें ऑफिस पहुंचने में देर होती है तो नियोक्ता (इंप्लायर) उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर वह कर्मचारी छुट्टी भी कर सकता है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने कहा कि दिल्ली में वोट प्रतिशत बढ़ाने और मतदान का अधिकार का उपयोग कराने के लिए यह फैसला लिया गया है।

प्रतिदिन दिल्ली के लाखों लोग नौकरी करने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाते हैं।

ऐसे में उनके मतदान को पक्का करना जरूरी है। बुधवार इन मतदाताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

देव ने ने कहा कि इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा गया है।

यदि कोई कर्मचारी देर से पहुंचता है या नहीं पहुंचता है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो चुनाव आयोग इंप्लायर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

एक अनुमान के मुताबिक करीब दो लाख लोग प्रतिदिन नौकरी के लिए एनसीआर में जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed