फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   general public will also be treated in army hospital

आम लोगों का भी होगा आर्मी अस्पताल में इलाज

Sat, 28 Dec 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 28 Dec 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
general public will also be treated in army hospital

दिल्ली में धौला कुआं स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में आम लोगों के इलाज के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


आम मरीजों के लिए 100 बिस्तर सुरक्षित रखने की योजना बनाकर मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

सड़क हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अभी भी आर्मी अस्पताल में लाया जा सकता है। ऐसे मरीजों को इलाज से मना नहीं किया जा सकता है।

आर्मी चिकित्सकों के 250 वर्ष पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इसमें सशस्त्र सेना, चिकित्सा सेवा के महानिदेशक एयर मार्शल डीपी जोशी ने बताया कि दिल्ली के आम लोगों के लिए आर्मी अस्पताल में 100 बिस्तर आम मरीजों के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए एक योजना बनाकर मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है। रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में आगे काम शुरू किया जाएगा।

हालांकि रक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार को भी कुछ आर्थिक कदम उठाने पड़ेंगे तभी इस दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

एयर मार्शल डीपी जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में आम लोगों के लिए 200 बिस्तरों वाले अस्पताल की शुरुआत की गई है।

वहां की सफलता देख कर ही आर्मी के दूसरे प्रशिक्षण सेंटर पर भी इस तरह का अस्पताल शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed