फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Fog imposed brake on aircraft speed

कोहरे ने विमानों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

Mon, 06 Jan 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fog imposed brake on aircraft speed

एक बार फिर कोहरे ने यातायात व्यवस्था को चरमरा दिया है। विमान की रफ्तार जहां थम गई है, तो वहीं ट्रेनें बेपटरी हो गई हैं।

विज्ञापन


रविवार का दिन इस सर्दी में अब तक का सबसे ज्यादा कोहरे वाला दिन रहा। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले 444 विमान कोहरे की चपेट में आ गए।

चार विमानों को निरस्त कर दिया गया। वहीं, दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से लेकर 36 घंटे तक लेट चल रही हैं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे 11/29 शनिवार देर रात 1:30 बजे से ही कोहरे की चादरों में लिपट गया। इस वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों का संचालन किया गया।

इसी तरह रनवे संख्या 28/11 पर सुबह 4:35 से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया। रविवार की रात कोहरा इतना अधिक था कि खबर लिखे जाने तक कृत्रिम दृश्यता में ही विमानों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कोहरे की चपेट में 444 विमान आए। इनमें 206 विमान 15 मिनट से भी ज्यादा देरी से संचालित हुए।

इनमें दिल्ली आने वाले 87 और दिल्ली से उड़ान भरने वाले 119 विमान शामिल हैं।

दूसरी तरफ ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। महानंदा एक्सप्रेस 36 घंटे लेट चली तो नॉर्थ-ईस्ट 26 और गरीबरथ 21 घंटे लेट चली।

इसी तरह एक दर्जन ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाया गया। महानंदा एक्सप्रेस शाम 6:40 की जगह सुबह 5:10 और नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस शाम 6:50 की जगह देर रात 11:50 बजे रवाना हुई। इसके कारण यात्री ठंड के दिनों में दिल्ली के स्टेशनों पर परेशान होते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed