फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   fined a crore on electricity theft

बिजली चोरी पर एक करोड़ का जुर्माना

Tue, 08 Oct 2013 01:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Oct 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
fined a crore on electricity theft

नई दिल्ली में विशेष बिजली अदालत ने बिजली चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में चार दोषियों को सजा सुनाई और एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना किया है। सभी मामले बिजली कंपनी बीएसईएस इलाके के हैं।

विज्ञापन

 
पहला मामला

कड़कड़डूमा स्थित विशेष बिजली अदालत के न्यायाधीश डॉ. शहाबुद्दीन ने बिजली चोरी के मामले में फैक्ट्री मालिक मुकेश गुप्ता को तीन साल की कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


अदालत ने उसे एक करोड़ नौ लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।

पेश मामले के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में मुकेश गुप्ता की वायर डाइंग फैक्ट्री थी।

बीवाईपीएल की एनफोर्समेंट टीम ने चार जनवरी 2006 को फैक्ट्री में छापा मारकर 102 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी थी।

कंपनी ने फैक्ट्री मालिक मुकेश पर एक करोड़ 37 लाख रुपये जुर्माना लगाया लेकिन उसने जुर्माने की रकम देने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद मुकेश के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

दूसरा मामला

साकेत स्थित विशेष बिजली अदालत के न्यायाधीश राकेश तिवारी ने जोशी इंटरप्राइजेज की मालकिन को टेलरिंग यूनिट में चोरी का बिजली इस्तेमाल करने का दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोषी को एक वर्ष की कैद की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 4.6 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया।

तीसरा मामला

द्वारका स्थित विशेष बिजली अदालत के न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने बिजली चोरी के मामले में रमेश चंद मुदगिल और अलीमुद्दीन को संयुक्त रूप से 15 लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया।

जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर छह माह की सजा भुगतनी होगी।

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में रमेश और अलीमुद्दीन पर अपनी फैब्रिकेशन यूनिट में चोरी की बिजली इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था।

मामले की जांच के दौरान पता चला था कि फैक्ट्री में 16 किलोवाट बिजली चोरी की जा रही थी।

कंपनी की ओर से उन पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं करने पर 2008 में दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed