फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   employee not touch leaders leg : Manish

'नेताओं के पैर छूना बंद करें कर्मचारी'

Sat, 28 Dec 2013 11:20 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 28 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
employee not touch leaders leg : Manish

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन पहले पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने अपने क्षेत्र का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी और अधिकारी नेताओं के पैर छूने की परंपरा खत्म करें।

मनीष ने शुक्रवार को वेस्ट विनोद नगर पहुंचकर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया और इसको लेकर लोगों से बातचीत की।

पढ़ें, 'आम आदमी' का इंजीनियर से मुख्यमंत्री तक का सफर
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में नालों के ऊपर रखे पत्थर टूटे हुए हैं। नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। कूड़ा समय से नहीं उठाया जा रहा है।

यह सब देखने के बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी से जुड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाया और निर्देश दिया कि निश्चित समय सीमा के भीतर इनका समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष शशि गार्डर्न ई-ब्लॉक भी पहुंचे। वहां उन्होंने दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। शाम को उन्होंने श्रीराम चौक क्षेत्र का भ्रमण किया।

यहां सीवर लाइन डालने के काम की वजह से सड़कें खुदी हुई हैं। जहां पाइप डाल दी गई थी, उन्हें भी कवर नहीं किया गया है।

इस पर मनीष सिसोदिया ने अभी तक मोहल्ले में, कब-कब सीवर लाइन डाली गई, इसका विवरण अधिकारियों से मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed