{"_id":"eaf1abcb41b3c0814ae24d0d907a91a4","slug":"delhi-will-stop-if-bihari-went","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बिहारी गए तो दिल्ली रुक जाएगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बिहारी गए तो दिल्ली रुक जाएगी’
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दिल्ली को बिहारी चला रहे हैं। अगर वे चले गए तो दिल्ली थम जाएगी।’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने रविवार को बुराड़ी और किराड़ी में आयोजित दो सभाओं में यह बात कही।
विज्ञापन
किराड़ी में आयोजित सभा में नीतिश कुमार ने कहा कि दिल्ली के जो लोग समझते हैं कि बिहारी बोझ हैं।
वह यह नहीं जानते की अगर बिहार के लोग वापस चले गए तो राजधानी की रफ्तार थम जाएगी। जो यहां रह रहे हैं, वे बहुत पहले यहां आए और बस गए।
अब बिहार रोजी रोटी देने में सक्षम है। वहां से अब कोई दिल्ली नहीं आना चाहता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग बिहार के लोगों को खेती करने के लिए बुलाना चाहते हैं। इसके लिए वे गिफ्ट भी दे रहे हैं।
इस दौरान नीतिश ने विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को भी फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार को विशेष राज्य दर्जा मिल जाए तो वहां की स्थिति और सुधर सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को तोड़ने वाली कुछ शक्तियां काम कर रही हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
घोंडा नहीं पहुंचे नीतिश
नीतिश कुमार की तीसरी रैली घोंडा विधानसभा में होनी थी। मगर वहां हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिलने पर वह नहीं पहुंच सके।
करीब तीन घंटे तक लोगों को वहां इंतजार करना पड़ा। घोंडा से जेडीयू प्रत्याशी रोहताश कुमार ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन