फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   delhi police special cell interrogated AISA secretary for four hours.

स्पेशल सेल ने आइसा के सचिव से चार घंटे की पूछताछ  - दिल्ली हिंसा मामले में हुई पूछताछ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
delhi police special cell interrogated AISA secretary for four hours.
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जामिया मिल्लिया आइसा यूनिट के सचिव व जामिया मिल्लिया के छात्र चंदन कुमार से बुधवार को पूछताछ की। चंदन कुमार से करीब चार घंटे पूछताछ हुई और उससे काफी सवाल पूछे। पूछताछ करने के बाद चंदन कुमार को छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ आइसा ने दिल्ली पुलिस पर ज्यादती करने व छात्रों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदन कुमार से दिल्ली हिंसा को लेकर पूछताछ हुई। आरोप है कि चंदन कुमार सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शनों में कई जगह गया था और प्रदर्शनकारियों को उकसाने का काम किया था। जामिया हिंसा के मामले में भी चंदन कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर जामिया नगर थाना व एनएफसी में हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ आइसा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि स्पेशल सेल यूएपीए लगाकर जामिया के छात्रों को परेशान व टारगेट कर रही है। कोविड-१९ को देखते हुए चंदन कुमार ने वीडियो क्रॉफ्रेंस के जरिए जांच में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदन कुमार से स्पेशल सेल के हैडक्वाटर में पूछताछ की गई, जहां कोरोना पॉजिटीव केस आ चुके है। लॉक डाउन में स्पेशल सेल के कार्यालय तक पहुंचने के लिए किसी साधन आदि की भी व्यवस्था नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed