फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   delhi police officer discharged from hospital

कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ जवान पहुंचा घर - दिल्ली पुलिस का कोरोना पॉजिटीव होने वाला पहला जवान था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
delhi police officer discharged from hospital
दिल्ली पुलिस के लिए राहत की खबर कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ जवान पहुंचा घर - दिल्ली पुलिस का कोरोना पॉजिटीव होने वाला पहला जवान था - कॉलोनीवासियों फूल बरसाकर व ताली बजाकर किया स्वागत अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, १७ अप्रैल। दिल्ली पुलिस के लिए राहत की खबर है। कोरोना महामारी का शिकार हुआ दिल्ली पुलिस का जवान ठीक हो गया है और शुक्रवार को घर लौट आया। कॉलोनी वासियों ने जवान का फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया। इससे कॉलोनी वासी काफी खुश हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे दिल्ली पुलिस के जवानों का हौंसला बढ़ेगा। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के जवान एएसआई जीत सिंह ट्रैफिक पुलिस हौजखास सॢकल में तैनात है। वह कालकाजी थाने के बगल में स्थित पुलिस कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। बुखार होने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट आने पर व सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इनका इलाज किया गया जा रहा था। इसके बाद उनके दो टेस्ट किए गए। दोनों ही टेस्ट कोरोना नेगेटिव आए। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल के कोरोना वार्ड से शुक्रवार को छुट्टी दी गई। उनके परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया था। वह शुक्रवार दोपहर को पुलिस कॉलोनी पहुंचे। यहां पर कॉलोनी वासियों ने उनका फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया। कालकाजी थाने के पुलिसकॢमयों ने भी उनका स्वागत किया। एएसआई जीत सिंह के ठीक होने से कालोनियों वासी काफी खुश हैं। ------ पुरुषोत्तम वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed