फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Delhi congress president JP Agarwal resigns

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल का इस्तीफा

Mon, 16 Dec 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi congress president JP Agarwal resigns

दिल्ली की कुर्सी खिसकने की जिम्मेदारी लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेज दिया है। सोनिया गांधी फिलहाल दक्षिण अफ्रीका गई हुई हैं। सोमवार तक उनके लौटने की उम्मीद है। इसके बाद ही अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार होने या अभयदान दिए जाने की कार्रवाई सामने आएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने चुनाव परिणाम आने के अगले ही दिन नैतिकता के आधार पर आलाकमान को इस्तीफा भेज दिया था। लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। देखना यह है कि सरकार और संगठन के बीच रार से हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष के सिर फूटता है या नहीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जेपी अग्रवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से 36 का आंकड़ा बन गया था। अग्रवाल सरकार की मुखिया रही शीला दीक्षित पर संगठन की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं शीला दीक्षित भी अपने बयान में कह चुकी हैं कि चुनाव में उन्हें संगठन से सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed