फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   control will be over inflation : Sushma

महंगाई को डाली जाएगी नकेल ः सुषमा

Thu, 28 Nov 2013 01:50 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 28 Nov 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
control will be over inflation  : Sushma

दिल्ली विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। भाजपा के विकास पुरुष नरेंद्र मोदी की लहर है।

विज्ञापन


अकाली-भाजपा गठजोड़ दिल्ली में जीत दर्ज करके केंद्र में एनडीए की सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगा।

यह बात बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कही। वे हरी नगर विधानसभा क्षेत्र में सुषमा स्वराज व स्मृति ईरानी के साथ शिअद-भाजपा के प्रत्याशी श्याम शर्मा के पक्ष में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

विधानसभा चुनाव में दिल्ली फतह के लिए पंजाब ने भी ताकत झोंक दी है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत पंजाब के कई मंत्री भी चुनाव प्रचार में कूद पड़े हैं।
विज्ञापन


हरिनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए बादल ने कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह केवल महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और समाज में सांप्रदायिक विभाजन डालने की जननी है।

अकाली-भाजपा गठजोड़ नाखून और उसके साथ जुड़े मास की तरह है। वहीं, सुषमा स्वराज ने कहा कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनने पर सबसे पहले महंगाई को नकेल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के दाम 30 प्रतिशत कम किए जाएंगे। सब्सिडी रेट पर 12 रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे। भ्रष्टाचार और महंगाई से मुक्त शासन दिया जाएगा।

उधर, तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजीव बब्बर के लिए पार्टी प्रचार में उतरीं सुषमा स्वराज ने ‘जिस वर्ग का व्यक्ति, उसी वर्ग की बात’ का नारा दिया और इसे अपनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा घोषणापत्र में विकास की बातों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली को सेफ सिटी बनाया जाएगा।

इधर, कालका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरमीत सिंह कालका के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली में जबरदस्त जीत हासिल होगी।


देशभर में कांग्रेस विरोधी आंधी है। सबसे भ्रष्ट पार्टी इतिहास के पन्नों में दिखाई पड़ेगी। चुनावों के परिणाम नरेंद्र मोदी का देश का प्रधानमंत्री बनना भी तय कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed