{"_id":"5eb9305e8ebc3e90a1758568","slug":"congres-lodged-complaint-against-bjp-spokesperson-sambit-patra-at-parliament-street-police-station60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज क्राई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज क्राई रिपोर्ट
विज्ञापन
नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा नेता ने देश के दो पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड कर विवादित बातें लिखी हैं। वहीं मामला दो बड़े राजनीतिक पार्टियों से जुड़े होने के चलते पुलिस भी कुछ कहने से बच रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा था कि यदि इस समय कोरोना संकट में कांग्रेस की सरकार होती तो हम टेस्ट उपचार व्यवस्था राहत मदद और तकनीकी में सबसे आगे होते।
इसी ट्वीट पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के समय कोरोना संकट के होने पर घोटाले होने का अंदेशा जताते हुए बता दिया।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास का आरोप है कि संबित पात्रा ने पोस्टर के साथ दो पूर्व प्रधान मंत्रियों पर भी तंज कसा।
संबित पात्रा के ट्वीट में कहा गया कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000 करोड़ का मास्क घोटाला, 7000 करोड़ का कोरोना टेस्ट किट घोटाला, 20 हजार करोड़ का जवाहर सैनिटाइजर घोटाला और 26 हजार करोड़ का राजीव गांधी वायरस रिसर्च घोटाला हो जाता। इस ट्वीट के साथ पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल सिंह राजीव गांधी के फोटो को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन