फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   champions League match at Kotla ground, avoid coming here

कोटला मैदान में चैंपियंस लीग के मैच, इधर आने से बचें

Wed, 02 Oct 2013 04:47 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Oct 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
champions League match at Kotla ground, avoid coming here

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 2, 5 और 6 अक्तूबर को आईसीसी चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। टी-20 के कुल चार मैच डे/नाइट होंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जो लोग मैच देखना नहीं चाहते हैं, वे स्टेडियम की तरफ आने से बचें।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने बताया कि दो अक्तूबर को पहला मैच पर्थ स्कोरचेयर्स और मुंबई इंडियन के बीच शाम 4 बजे से रात 7:30 बजे तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


2 अक्तूबर को ही दूसरा मैच सीएसके बनाम पीएनटी के बीच रात रात 8 बजे से 12 बजे तक खेला जाएगा। 5 अक्तूबर को बी1 बनाम ए2 के बीच सेमीफाइनल रात आठ बजे से 12 बजे के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच 6 अक्तूबर को रात 8 से 12 बजे तक खेला जाएगा। मैचों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

यहां होगी पार्किंग
आम लोगों के लिए स्टेडियम के पास पार्किंग नहीं है। स्टेडियम के पास लेवल लगे वाहनों के लिए बहुत ही सीमित पार्किंग है।

मैचों के दौरान बहादुरशाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग के दोनों कैरिज्वे पर वाहनों के पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। मैचों के दौरान डीएमआरसी के फेस-तीन के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा।

पार्क व राइड की सुविधा यहां से
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्क एंड राइड की सुविधा माता सुंदरी पार्किंग और शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। दर्शक इन जगहों पर अपने वाहनों को पार्क कर यहां से बस ले सकते हैं।

स्टेडियम की तरफ ऐसे जाएं
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सलाह दी है कि लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न लेकर स्टेडियम जा सकते हैं।

पी1, पी1ए, पी3, पी4 लेवल वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग की तरफ से जा सकते हैं।

इसके अलावा लोग मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करें। डीटीसी और डीडीसीए प्रगति मैदान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष शटल बस सेवा चलाएंगी।

स्टेडियम के गेटों के ये हैं रास्ते
स्टेडियम के गेट नंबर 1 से लेकर 7 तक स्टेडियम के दक्षिणी तरफ हैं और बहादुरशाह जफर मार्ग के नजदीक हैं।

गेट नंबर आठ से लेकर 15 तक पूर्वी तरफ हैं और जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास हैं।

गेट नंबर 16 से लेकर 18 पश्चिमी तरफ हैं और बहादुरशाह जफर मार्ग व पेट्रोप पंप के नजदीक हैं।

इन मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार, मैच खत्म होने के समय आधा घंटा या एक घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

मैच के समय बहादुरशाह जफर मार्ग पर ए-पाइंट, राजघाट से जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली मार्ग पर ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने आग्रह किया है कि लोग 2 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 चार बजे तक, 5 अक्तूबर को शाम 6 से रात 8:30 बजे तक, 6 अक्तूबर को शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोलचक्कर से राजघाट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुरशाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक आदि मार्गों पर आने से बचे।


मैचों के दौरान इन चीजों पर होगी पाबंदी
लैपटॉप, कैमरा, विडियो कैमरा, ट्रांजिस्टर, डिजिटल डायरी, रिमोट कंट्रोल, कार की चाबी, फूड पैकेट, पानी का बोतल, सिगरेट लाइटर, माचिस, चाकू, आर्म्स आदि लाने पर पाबंदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed