{"_id":"9e8c487a842a7ce10690a22f9a955f52","slug":"bounce-in-aap-funding","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ की फंडिंग में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ की फंडिंग में उछाल
अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Nov 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की फंडिंग से जुड़े विवाद के बाद पार्टी की झोली में गिर रही रकम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि आम दिनों में करीब 400 लोग चंदा देते थे। लेकिन पिछले दो दिनों में चंदा देने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है।
बुधवार शाम आठ बजे तक 1358 लोगों ने पार्टी को चंदा दिया था। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
एक दिन पहले की पोस्ट में अरविंद ने भाजपा और कांग्रेस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि इससे हमारा डोनेशन छह गुना बढ़ गया है।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि रोजाना करीब पांच लाख रुपये तक का ऑनलाइन डोनेशन मिलता था, लेकिन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद मंगलवार देर रात तक 24 लाख रुपये का डोनेशन हासिल हुआ।
वहीं बुधवार को भी रफ्तार नहीं थमी। इससे चंदे की पूरी राशि 19,65,64,518 रुपये तक पहुंच गई है।