फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   BJP leaders active on facebook and billboards

भाजपा नेता होर्डिंग व फेसबुक पर ज्यादा सक्रिय

Sun, 27 Oct 2013 01:06 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders active on facebook and billboards

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 38 दिन बाकी हैं, लेकिन भाजपा का चुनावी अभियान बेहद फीका है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल पहले जैसे जोश में नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।

पार्टी से सीएम पद के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन फिलहाल कार्यकर्ताओं का अभिवादन ही स्वीकार कर रहे हैं और चुनाव में उनकी सक्रियता कम दिख रही है।

वे होर्डिंग-पोस्टर में नरेंद्र मोदी के साथ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली भाजपा में मुख्यमंत्री पद के नाम के ऐलान बाद कार्यकर्ता ही नहीं, प्रमुख नेताओं की सक्रियता भी कम हो गई है।

प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा पसरा है। सीएम प्रत्याशी की जंग हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल तनाव दूर करने के लिए फेसबुक पर तबला बजाते दिख रहे हैं, तो डॉ. हर्षवर्धन अभी चुनावी तैयारी की नब्ज ही टटोल रहे हैं।


वे घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष हैं, लेकिन इसे भी फाइनल नहीं कर पा रहे हैं।

उधर, भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भले ही दिल्ली के सभी नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भाजपा नेता राष्ट्रीय कार्यालय से अलग एक मंच पर आने को अभी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


इसकी बानगी शनिवार को पंडित पंत रोड स्थिति प्रदेश कार्यालय में देखने को मिली।

पहली बार डॉ. हर्षवर्धन दोपहर करीब ढाई बजे कार्यालय पहुंचे।

वहां उन्होंने दो घंटे गुजारे, लेकिन इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल नहीं दिखाई पड़े। इतना ही नहीं, प्रदेश की टीम भी नदारद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed