फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   BJP is set to release s first list before diwali

भाजपा दिवाली के पहले सूची जारी करने की तैयारी में

Sun, 27 Oct 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP is set to release s first list before diwali

एक ओर कांग्रेस पार्टी ने जहां दिवाली के बाद अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा ने दिवाली से पहले पहली सूची जारी करने की बात की है।

ऐसे में भाजपा के कई नेताओं की दिवाली खराब होने वाली है। हालांकि भाजपा की पहली सूची में वैसे प्रत्याशी शामिल होंगे जहां प्रत्याशियों की दावेदारी मजबूत है।


इनमें ज्यादातर विधायकों की ही सीट होगी। भाजपा मुख्यमंत्री के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अगले कुछ दिनों में चुनाव समिति की बैठक होगी और दिवाली से पहले टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हर्षवर्धन का चेहरा सीएम के लिए प्रोजेक्ट होने के बाद समीकरण काफी बदल गए हैं। गोयल के नेतृत्व में तय किए गए नामों पर अब फिर से चर्चा होगी।

इतना ही नहीं अब संघ से जुड़े नेताओं पर बैठक में ज्यादा चर्चा होगी और उन्हें तरजीह दी जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों का नाम तय करने में भाजपा के दो राष्ट्रीय नेताओं की भी अहम भूमिका होगी।

दिल्ली चुनाव समिति की बैठक 28-29 अक्टूबर को हो सकती है।

इसके बाद राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक 30-31 अक्तूबर को होगी। उसी में प्रदेश और राष्ट्रीय नेता मिलकर प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे।

दो घंटे की नींद ले रहे हर्षवर्धन
सीएम प्रत्याशी प्रोजेक्ट होने के बाद डॉ. हर्षवर्धन की व्यस्तता बढ़ गई है।

मीडिया से मुखातिब हुए हर्षवर्धन ने कहा कि उनके घर पर अभिवादन करने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नाम की घोषणा के बाद वे महज दो ढाई घंटे ही सो पा रहे हैं। रात के तीन बजे सोते हैं और सुबह साढ़े पांच बजे उठ जाते हैं।

शनिवार देर शाम प्रदेश कार्यालय में डॉ. हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed