फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   bjp Betting on five councilors and four former councilors

भाजपा ने पांच पार्षदों व चार पूर्व पार्षदों पर लगाया दांव

Thu, 07 Nov 2013 01:35 AM IST
विनोद डबास/नई दिल्ली
विनोद डबास/नई दिल्ली Updated Thu, 07 Nov 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
bjp Betting on five councilors and four former councilors

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पांच पार्षदों पर दांव खेला है। वहीं चार पूर्व पार्षदों को दंगल में उतारा है, इनमें एक उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुका है।

विज्ञापन


जबकि तीन पार्षदों के रिश्तेदारों को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली सीट से मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकने वाले विजेंद्र गुप्ता पूर्व पार्षद की श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने उत्तरी दिल्ली की डिप्टी मेयर पूर्णिमा विद्यार्थी को पटेल नगर से और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोट को मटियाला से टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुल्तानपुर माजरा सीट से पार्षद सुशीला बागड़ी को उनके पिता के स्थान पर टिकट दिया है। नगर निगम के जमाने में डिप्टी मेयर रहे अनिल शर्मा को आरकेपुरम से मौका मिला है।

जबकि डॉ. अंबेडकर नगर सीट से पार्षद खुशीराम को मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस के चौ. प्रेम सिंह चुनाव जीतते रहे हैं। पिछले नगर निगम चुनाव में खुशीराम ने चौ. प्रेम सिंह के पार्षद बेटे को हराया था।

भाजपा ने नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे और अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को नई दिल्ली से टिकट दिया है। उनकी पत्नी शोभा विजेंद्र रोहिणी वार्ड से पार्षद हैं।

पूर्व मेयर आरती मेहरा को मालवीय नगर से टिकट दिया है। वहीं चांदनी चौक से सुमन गुप्ता को टिकट थमाया है। वह इसी वार्ड से पार्षद रह चुके हैं।

भाजपा ने कांग्रेस के टिकट पर दो बार पार्षद रहे रामकिशोर नावरिया पर मंगोलपुरी में दांव लगाया है। वह यहां से चार बार से चुनाव जीत रहे कांग्रेस के राजकुमार चौहान के करीबी रहे है।

भाजपा ने पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों की तरह पार्षदों के रिश्तेदारों को भी टिकट दिया है। नरेला वार्ड से पार्षद केशरानी के पति नीलदमन खत्री को नरेला क्षेत्र से टिकट दिया है।


वहीं रामनगर वार्ड से पार्षद लता सोढ़ी के ससुर और पूर्व विधायक मोतीलाल सोढ़ी को बल्लीमारान को एक बार फिर टिकट मिल गया। वह पिछला चुनाव इस सीट से लड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed