फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   ban on publicity at social media

सोशल मीडिया पर प्रचार पर रोक

Mon, 02 Dec 2013 10:02 PM IST
बृजेश सिंह/ नई दिल्ली
बृजेश सिंह/ नई दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
 ban on publicity at social media

चुनाव के अंतिम दौर में घर बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम सीधे वोटर से जुड़ने की योजना बना रहे नेताओं पर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने निर्देश जारी किया है कि प्रचार बंद होने के साथ नेता सोशल मीडिया पर भी प्रचार नहीं कर पाएंगे।

इस तरह नेताजी सोशल मीडिया यानी फेसबुक, ट्विटर पर आयोग के चाबुक के आगे नजरबंद हो गए हैं।

वह मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्रचार नहीं कर सकते हैं।

दरअसल, मतदान के 48 घंटे पहले दिल्ली में चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई है। इस बार फिजिकल माध्यम से चुनाव प्रचार पर पाबंदी के साथ आयोग ने पहली बार वर्चुअल माध्यमों (फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब) से भी प्रचार नहीं करने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यानी कोई भी प्रत्याशी सोमवार को पांच बजे के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर न तो अपना, पार्टी का प्रचार कर सकता है और न ही लोगों से वोट की अपील।

चुनाव अधिकारियों ने राजनैतिक दलों से यह भी कहा है कि बीते दिनों में जो भी चुनाव से संबंधित पोस्ट फेसबुक, ट्विटर पर डाले गए हैं वह कंटेंट भी प्रत्याशी हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें चुनाव आयोग से अनुमति लेकर चलाए गए प्रचार सामग्री भी शामिल है।

इसके अलावा व्हाट्स ऐप जैसे मोबाइल एप्लीकेशन से भी ग्रुप में लोगों से जुड़कर प्रचार करने पर भी आयोग पाबंदी लगाई है।

एमसीएमसी कमेटी के प्रमुख व चुनाव अधिकारी नीरज भारती ने बताया कि सोशल मीडिया से सभी पुराने प्रचार सामग्री हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा कोई भी वोट अपील या नई प्रचार सामग्री सोमवार पांच बजे के बाद नहीं डाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों के अकाउंट आयोग के पास है। इस पर आयोग की नजर है। फिर भी कोई करता हुआ पाया गया तो उसके ऊपर आचार संहिता उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed