फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   attempt to give five lakh to aap candidate

‘आप’ उम्मीदवार को पांच लाख देने की कोशिश

Sat, 30 Nov 2013 02:09 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
attempt to give five lakh to aap candidate

आम आदमी पार्टी का दावा है कि उसके एक उम्मीदवार को दिल्ली पुलिस के एक पूर्व एसीपी ने शुक्रवार को चंदे के नाम पर पांच लाख रुपये देने की कोशिश की।

विज्ञापन


उम्मीदवार ने इसकी शिकायत कर स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पार्टी नेता संजय सिंह ने बताया कि फर्जी स्टिंग व अन्ना हजारे की चिट्ठी के मार्फत पार्टी को बदनाम करने वाली कोशिशों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है।

दिल्ली पुलिस का पूर्व एसीपी देवेंद्र कुमार पिछले चार दिनों से राजेंद्र नगर के उम्मीदवार विजेंद्र गर्ग से मोबाइल के जरिए संपर्क कर रहा था।

शुक्रवार को प्रचार से लौटते समय नारायणा लोहा मंडी के नजदीक विजेंद्र से उसकी मुलाकात हुई और बातचीत करते हुए अपनी कार में बैठा लिया।

इस दौरान देवेंद्र ने पार्टी उम्मीदवार को कैश में पांच लाख रुपये देने की कोशिश की। विजेंद्र ने कैश लेने से मना कर दिया और इंद्रपुरी थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


संजय सिंह ने मांग की कि पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए। इससे साफ हो जाएगा कि देवेंद्र के पीछे कौन सी शक्तियां काम कर रही हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल जांच चल रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed