फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   Arvind claim, 32 seats to aap

अरविंद का दावा, 32 सीटें आप को

Sat, 19 Oct 2013 01:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
Arvind claim,  32 seats to aap

अरविंद केजरीवाल का दावा है कि आम आदमी पार्टी (आप) राजधानी में कांग्रेस की जड़ें खोद रही है।

विज्ञापन


खुद कराए गए ओपिनियन पोल के अनुसार, केजरीवाल ने दावा किया कि पार्टी को 32 सीटें मिल रही हैं।

मौजूदा रुझान बरकरार रखा गया तो पार्टी 50 सीटों पर जीतेगी।

शुक्रवार को अरविंद पार्टी, योगेंद्र यादव व मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में ओपिनियन पोल की जानकारी दी।

पार्टी का कहना है कि सर्वे में पांच सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच 70 विधानसभा सीटों के 1750 बूथ के 34425 लोगों की रायशुमारी कराई गई।

योगेंद्र यादव ने बताया कि ‘आप’ फिलहाल 32 सीटों पर चुनाव जीतती दिख रही है।

वहीं, कांग्रेस व भाजपा की झोली में सिर्फ 28 व 10 सीटें आ रही हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी को 32 फीसदी वोट मिलने का दावा किया।

योगेंद्र के मुताबिक, चुनाव में पार्टी को अगर एक फीसदी अतिरिक्त वोट भी मिलता है तो सीटों की संख्या 36, दो फीसदी बढ़ने पर 42 व तीन फीसदी बढ़ने पर 48 हो जाएगी।

38 फीसदी लोग अरविंद को सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री मानते हैं जबकि शीला दीक्षित व विजय गोयल को 30 व 21 फीसदी लोगों ने पसंद किया।

अरविंद केजरीवाल का मानना है कि पार्टी को हर वर्ग व जाति का वोट मिल रहा है।

परिणाम साफ दिखा रहा है कि सवर्ण, ओबीसी व दलित मतदाता कांग्रेस व बीजेपी की तुलना में आप को ज्यादा वोट कर रहे हैं।

उनकी पार्टी मुसलिम और सिख मतदाताओं का वोट खींचने में भी कांग्रेस व भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।

भ्रष्टाचार नहीं, पेयजल से ज्यादा परेशान है दिल्ली
जनलोकपाल कानून के लिए संघर्ष कर रही आम आदमी पार्टी (आप) का एक सर्वे बताता है कि दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा पेयजल है।

जबकि भ्रष्टाचार को दिल्ली वासियों ने निचले पायदान पर धकेल दिया है।

सर्वे पार्टी के ओपिनियन पोल का हिस्सा है। राजनीतिक नजरिया जानने की कोशिश करने के साथ इसमें लोगों से यह भी पूछा गया कि उन्हें रोजाना सबसे ज्यादा परेशानी किससे होती है?
विज्ञापन


इसमें करीब 28 फीसदी लोगों ने पेयजल को दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या बताया।

इसके बाद साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली, परिवहन, महिला सुरक्षा, शिक्षा व भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य आदि मुद्दों को तवज्जो मिली।

भ्रष्टाचार का मसला पीछे छूटने के सवाल पर योगेंद्र यादव का कहना है कि सवाल बेहद स्थानीय थे।

आम लोगों के लिए वही समस्या बड़ी है, जिससे वह रोजाना परेशान होता है।

युवाओं की पसंद
योगेंद्र यादव के मुताबिक, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की तुलना में पुरुषों और युवाओं का ज्यादा वोट आप को मिल रहा है।

उन्होंने माना कि जहां उन्हें दिल्ली के सभी इलाकों में पहुंच बनाने की कोशिश करनी होगी, वहीं वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



समीर नायर ‘आप’ में शामिल
मीडिया जगत के समीर नायर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मूलत: मुंबई के रहने वाले समीर का कहना है कि बेशक वह दिल्ली चुनाव में वोट न दे सकें, लेकिन पार्टी के प्रचार अभियान का हिस्सा बनेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने समीर नायर के पार्टी में आने का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed