{"_id":"34b2278180bcc0c276fef7c25d8e76b2","slug":"arvind-challenged-cm-for-open-debate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद की सीएम को खुली बहस की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद की सीएम को खुली बहस की चुनौती
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सार्वजनिक बहस का औपचारिक तौर पर न्योता दिया है।
विज्ञापन
साथ ही मुख्यमंत्री के सहमत होने पर इसमें हर्षवर्धन को भी शामिल करने का इरादा जताया है।
मुख्यमंत्री को भेजी गई चिट्ठी में अरविंद का कहना है कि मुख्यमंत्री ने पहले उनकी पेशकश ठुकरा दी थी, लेकिन कुछ संपादकों की सलाह पर खत लिखने का फैसला किया है।
अरविंद के मुताबिक, ‘मैं आपको औपचारिक रूप से आमंत्रित कर रहा हूं और अगर आप ठीक समझें तो इस जनचर्चा में हमें बीजेपी की ओर से डॉ. हर्षवर्धन को भी शामिल करना चाहिए।’
विज्ञापन
अरविंद का दावा है कि इससे पहले उन्होंने कई मौकों पर बहस की बात कही थी।
उनका मानना है कि चुनाव लड़ने वाले दलों के बीच ऐसी प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए, जिसमें लोगों को अपने प्रतिनिधियों से सीधे सवाल पूछने का मौका मिले।
अरविंद का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री इसके लिए तैयार होती हैं तो आपसी सहमति के आधार पर संचालनकर्ता और बहस की रूपरेखा तय की जा सकती है।
अरविंद ने ये भी सुझाव रखा है कि टेलीविजन स्टूडियो की जगह बहस रामलीला मैदान या किसी सार्वजनिक स्थल पर होनी चाहिए।
इसमें दिल्लीवासी शामिल हों और बहस के दौरान सीधे सवाल पूछ सकें।