फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बैंक के बाहर ढाई लाख की लूट

बैंक के बाहर ढाई लाख की लूट

Sun, 15 Sep 2013 05:35 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sun, 15 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में शनिवार दोपहर हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैवल एजेंसी मालिक से ढाई लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकालकर टैक्सी स्टैंड की ओर जा रहा था। मयूर विहार थाना पुलिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ट्रैवल एजेंसी मालिक गुरमीत सिंह (47) परिवार के साथ कोटला गांव में रहते हैं। इनका मयूर विहार में टैक्सी स्टैंड है। शनिवार दोपहर गुरमीत पास में ही स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से रुपये निकालने गए थे। पैसे निकालने के बाद गुरमीत बैग में रुपये लेकर अपनी कार की ओर बढ़े। बैग को उन्होंने अपनी कार की सीट पर रख दिया। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। एक युवक ने कार ठीक न चलाने की बात कर गुरमीत को बातों में उलझा लिया। जबकि दूसरे युवक ने पिस्टल निकाल ली। उसने कार की सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed