{"_id":"137-41503","slug":"New-Delhi-41503-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एयरपोर्ट टर्मिनल 3 तक जाएगी वोल्वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एयरपोर्ट टर्मिनल 3 तक जाएगी वोल्वो
New Delhi
Updated Sun, 15 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें टर्मिनल 3 के अंदर तक वोल्वो बस की सेवा उपलब्ध होगी। हरियाणा परिवहन विभाग ने चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट व गुड़गांव रूट के किराए में बढ़ोतरी का फैसला किया है। बढ़ोतरी शुक्रवार से शुरू करनी थी, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के साथ जानकारी के अभाव में इसे शनिवार से शुरू किया जा रहा है।
पहले चंडीगढ़ से दिल्ली आईएसबीटी का किराया 510 रुपये था, अब यात्रियों को 520 रुपये देने होंगे। इसी तरह चंडीगढ़ से गुड़गांव जाने वाले यात्रियों को 595 रुपये की बजाय अब 620 रुपये देने हाेंगे। दिल्ली आईएसबीटी से गुड़गांव या एयरपोर्ट के लिए यात्रियों को सौ रुपये किराया देना होगा, जोकि डीटीसी की एनसीआर सेवा के अनुसार ही बढ़ाया गया है। डीटीसी की आईएसबीटी से गुड़गांव चलने वाली बस में सौ रुपये किराया लगता है। चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर हरियाणा रोडवेज की 33 वोल्वो बस सेवा हैं।
डीजल के दामों में वृद्धि होने के चलते वोल्वो बस के किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। अब वोल्वो सेवा एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन के अंदर तक यात्रियों को छोड़ेगी। खास बात यह है कि गुड़गांव व एयरपोर्ट तक अब किराया बराबर रहेगा।
विज्ञापन
-अरुण कुमार, महानिदेशक, हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग