फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   gunmen killed boy in saket

साकेत में युवक को दिनदहाडे़ गोलियों से भूना

Fri, 06 Sep 2013 04:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
gunmen killed boy in saket

दक्षिण जिले के पॉश इलाके साकेत में बृहस्पतिवार दोपहर को एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। उस पर छह गोलियां मारी गई हैं। गंभीर हालत में युवक को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


युवक अपने दोस्तों के साथ साकेत कोर्ट में तारीख पर आया था। साकेत थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। देर रात तक हत्या के आरोपी युवकों को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस आपसी रंजिश व गैंगवार को लेकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक कपिल एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार निवासी कपिल (30) अपने दोस्त बलराज और रोहित के साथ महिंद्रा की एक्सयूवी कार से साकेत कोर्ट आया था।

कोर्ट में तारीख अटेंड करने के बाद ये पुष्प विहार के सेक्टर-एक में स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास खड़े हुए थे। रोहित अपने किसी दोस्त प्रवीण से मिलने चला गया। कपिल कार में बैठा हुआ था।

बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे पल्सर बाइक पर दो युवक आए। युवकों को देखकर कपिल ने भागने की कोशिश की। मगर बाइक सवार बदमाशों ने कपिल पर छह गोली मारीं। बलराज व रोहित ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर हथियार दिखाकर बदमाश भागने में सफल हो गए।

कपिल के शरीर पर गोली लगने के छह निशान बताए जा रहे हैं, हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि कपिल को कितनी गोलियां लगी हैं। कपिल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों का पता करने के लिए कपिल के साथियों से पूछताछ कर रही है।


25 वर्षों में ऐसी घटना नहीं देखी
दिनदहाडे़ गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जिस जगह गोलीबारी की घटना हुई है वहां आवासीय क्षेत्र है। लोग इस घटना से इतने डरे हुए हैं कि वह कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। एक बुजुर्ग महिला ने इतना बताया कि वह इस इलाके में 25 वर्ष से रह रही है और 25 वर्ष में उसने पहली बार इस तरह की घटना देखी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed