फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   नंदनगरी में दो समुदाय के बीच बवाल

नंदनगरी में दो समुदाय के बीच बवाल

Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 03 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में शुक्रवार दोपहर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। मौके पर पहुंची पुलिस की एक जिप्सी को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में दोनों पक्षों व पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर धारा 144 लगा दी है। हालात पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर भारी सुरक्षा बल के अलावा घुड़सवार दस्ता और आंसू गैस के गोले से लैस पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नंदनगरी स्थित गगन सिनेमा के पास दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल मौजूद हैं। उनमें दोनों तरफ से तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहा था। इस बीच दोनों समुदाय के लोगों को एक -दूसरे से आवाज धीमी करने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते-देखते बात हाथापाई पर पहुंच गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर लाठी डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इस बीच दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की जिप्सी मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने जिप्सी पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। हालात पर काबू पाने के लिए जिले के आला पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लेकिन उपद्रव कर रहे लोग बार बार सड़क पर आकर पथराव करते रहे। बाद में पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। पुलिस ने सभी जख्मी लोगों को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। किसी को भी धार्मिक स्थल की ओर जाने और जमा होने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed