{"_id":"137-39085","slug":"New-Delhi-39085-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संगठन बने कैंपस गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संगठन बने कैंपस गाइड
New Delhi
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दाखिले की दौड़ खत्म हो चुकी है। डीयू में अब छात्रसंघ चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। छात्र संगठन वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का इस्तेमाल करके छात्रों को अपना परिचय करा रहे हैं। वहीं कॉलेज में इस संगठनों के कार्यकर्ता कैंपस गाइड की भूमिका में हैं। ये नए छात्रों को हर तरह की मदद की पेशकश कर रहे हैं। साथ ही उन्हें अपने संगठन से जुड़ने की सलाह देते भी दिखे।
वहीं नए सेशन के दूसरे दिन भी गर्मजोशी भरा माहौल दिखा। नए छात्र क्लास लेने के साथ इधर-उधर डीयू के मस्ती अड्डों पर दोस्तों के साथ नजर आए। इनके चेहरों पर न तो डर का माहौल है न ही रैगिंग का खौफ। हिंदू कॉलेज के सेकेंड ईयर के छात्र रीतेश ने रैैगिंग को गलत लेकिन परिचय सेशन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ’इससे नए छात्रों को सीनियरों से मदद मिलती है। इसलिए परिचय होना आवश्यक है।’ कैंपस कॉलेजों में जगह-जगह नो रैगिंग के बोर्ड भी दिखे। रामजस, हंसराज समेत अन्य कॉलेजों में रैगिंग होने पर कहां-कहां शिकायत कर सकते हैं उसके नंबर डिस्प्ले किए गए हैं।