फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   पीड़िता की मां ने दर्ज कराया अपना बयान

पीड़िता की मां ने दर्ज कराया अपना बयान

Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गंाधी नगर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच वर्षीय पीड़िता की मां ने बुधवार को अदालत में अपना बयान दर्ज करवाया। गवाही के दौरान उसने आरोपी मनोज की पहचान की। मामले की सुनवाई विशेष पोक्सो अदालत में चल रही है। पीड़िता व उसके पिता का बयान एक अगस्त को दर्ज किया जाएगा। पीड़िता की मां ने अभियोजन पक्ष के पहले गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उसकी बेटी 15 अप्रैल से लापता थी जो 17 अप्रैल की सुबह पड़ोस के एक कमरे में बंद मिली। जिस कमरे से बच्ची मिली उसमें मनोज किराए पर रहता है। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही परिजन व पड़ोसी बच्ची को लेकर अस्पताल जा चुके थे। वहां पर डॉक्टरों ने उसके शरीर से मोमबत्ती व बोतल निकाली। पीड़िता की मां की गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ता आर एस जुनेजा ने उससे जिरह की। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी मनोज से कभी लड़ाई नहीं हुई और न उससे कोई दुश्मनी थी। अहम है कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में मनोज शाह व प्रदीप आरोपी हैं। आरोपियों ने 15 अप्रैल को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हो गए थे। बच्ची का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed