{"_id":"137-37691","slug":"New-Delhi-37691-137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर के बाद ऑडी जैज से टकराई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर के बाद ऑडी जैज से टकराई
New Delhi
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के जाकिर हुसैन मार्ग लाइट सिग्नल पर बृहस्पतिवार रात करीब 1.40 पर एक अज्ञात एसयूवी कार ने ऑडी में टक्कर मार दी। इससे ऑडी फिरकनी की तरह घूमते हुए होंडा जैज कार से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग व ऑडी चला रही महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने वहां मौजूद बलविंदर की शिकायत पर अज्ञात एसयूवी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात को एडवोकेट प्रियंका कक्कड़ (31) ऑडी कार से ओबराय होटल से इंडिया गेट की तरफ जा रही थी। प्रियंका जब जाकिर हुसैन मार्ग और एसबी मार्ग क्रॉसिंग (लाइट सिग्नल) पर पहुंची तो चिड़ियाघर की तरफ से तेज गति से आ रही अज्ञात एसयूवी ने ऑडी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑडी खान मार्केट की तरफ से आ रही होंडा की जैज कार से टकरा गई। दोनों कारों की आमने-सामने भयंकर टक्कर हुई। एसयूवी की टक्कर के बाद जब कार घूम रही थी तो उसी समय ऑडी चला रही जीके-एक निवासी प्रियंका कार से नीचे गिर गई थीं।
घटना के समय कनॉट प्लेस से दोस्तों के साथ खाना खाकर लौट रहे संगम विहार निवासी बलविंदर ने पुलिस को सूचना दी। हादसे में होंडा जैज में सवार अशोक विहार निवासी दीपांशु (21), प्रीत विहार निवासी विकास शर्मा (27), राजौरी गार्डन निवासी विपुल (22), हर्ष विहार निवासी शरद यादव (25), फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग खुशीराम (63) और प्रियंका घायल हो गए। सभी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि विपुल की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रियंका को मूलचंद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर दीपांशु के भाई व बहन अमेरिका में रहते हैं।
विज्ञापन
युवकों को रास्ता भूलना पड़ा भारी
होंडा जैज के चालक और सवारों को रास्ता भूलना भारी पड़ गया। जैज में सवार लोगों को इंडिया गेट जाना था। इनको जाकिर हुसैन क्रॉसिंग से पहले ही इंडिया गेट की तरफ मुड़ना था।
जैज में सवार लोग थे नशे में
पुलिस के अनुसार, होंडा जैज में सवार सभी चार लोगों ने शराब पी रखी थी। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैज के चालक की कोई गलती नहीं है।
डीयू का छात्र है बलविंदर
पुलिस के अनुसार, बलविंदर दिल्ली विश्वविद्यालय के भगत सिंह कॉलेज के छात्र हैं। वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाकर फोर्ड एंडेवर कार से घर लौट रहे थे। बलविंदर ने बताया कि एक सफेद रंग की कार ने ऑडी को टक्कर मारी थी। एसयूवी चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे में जैज सवार युवक फंस गए थे। खिड़कियों को तोड़कर घायलों को निकाला गया।