फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   75 हजार में जिगर के टुकड़े को बेचा

75 हजार में जिगर के टुकड़े को बेचा

Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। चंद रुपयों की खातिर भला कोई अपने जिगर के टुकड़े का सौदा कर सकता है क्या...। न्यू उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने ऐसा ही किया। उसने दो माह की अपनी मासूम बेटी को 75 हजार रुपये में एक मानव तस्कर दीनानाथ को बेच दिया। पुलिस ने बच्ची की मां और आरोपी दीनानाथ को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि, एक मई को सूचना मिली थी कि, कुछ लोग एक बच्ची का सौदा करने ईस्ट ज्योति नगर आने वाले हैं। पुलिस ने लोनी के शांति नगर इलाके में जीवन ज्योति नर्सिंग होम के मालिक सुमित शर्मा और उसकी दोस्त निहारिका को बच्चे का तीन लाख रुपये में सौदा करते दबोच लिया। दीनानाथ मौके से फरार हो गया। बच्ची को सीडब्ल्यूसी पेश कर आश्रम में भेज दिया गया। इस बीच पांच जून को पुलिस ने एक सूचना के बाद दीनानाथ को दबोच लिया। दीनानाथ ने पुलिस को बताया कि, वह बच्चे को न्यू उस्मानपुर इलाके में रहीसा नामक महिला से 75 हजार रुपये में खरीदा है। पुलिस ने अगले ही दिन रहीसा को न्यू उस्मानपुर से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गरीब होने के कारण वह बच्चों का पालन पोषण भी नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने बच्ची को बेचा। दीनानाथ ने उसे एडवांस के तौर पर 25 हजार रुपये दिए थे। बाकी के 50 हजार रुपये वह बच्चा बिकने के बाद देता। पुलिस दीनानाथ से पूछताछ कर अन्य मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed