फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   बदले पैटर्न व घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया

बदले पैटर्न व घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को आयोजित जेईई एडवांस (संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) प्रवेश परीक्षा में 1.52 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। दस हजार सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा के बदले पैटर्न और घुमावदार प्रश्नों ने छात्रों की काफी मशक्कत कराई। हालांकि, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने परीक्षा पत्र पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने पेपर को आसान तो अन्य ने मुश्किल करार दिया।
विज्ञापन

अदिति, निहारिका और आकाश ने बताया कि बदले पैटर्न, घुमावदार प्रश्न और निगेटिव मार्किंग के चलते परीक्षा काफी मुश्किल रही। पेपर दो में प्रश्नों ने काफी उलझाया। पहले पेपर दो में बहुविकल्पीय उत्तर या एक उत्तर में बारे में लिखा रहता था, वहीं पेपर दो के प्रथम वर्ग में इस बार मिक्स सवाल पूछे गए। हालांकि, पहले पेपर के कुछ प्रश्नों में भी निगेटिव मार्किंग थी। दोनों पेपर तीन-तीन घंटे के थे, लेकिन मार्क्स कम हो गए हैं।
विज्ञापन

फिटजी के निदेशक आरएल त्रिखा के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 20-20 प्रश्नों सहित 180 अंकों के 60 प्रश्न पूछे गए। जबकि दूसरे पेपर में भी इसी पैटर्न पर प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में कई प्रश्न काफी लंबे और घुमावदार थे, जिन्हें छात्रों ने निगेटिव मार्किंग के चलते हल ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed