फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   शीला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

शीला के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री जिस विधानसभा से उतरेंगी, वहीं से केजरीवाल मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल को भी चुनौती दी है कि वो भी केजरीवाल और शीला के खिलाफ चुनावी मैदान में दमखम दिखाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में सीट पर फैसला करने के लिए आयोजित सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सीधे मुकाबला करने के लिए केजरीवाल के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि, इसके लिए अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सौ लोगों के हस्ताक्षर लेने होंगे और स्क्रीनिंग कमेटी को बताना होगा कि वो चुनाव कैसे जीतेंगे। वेबसाइट के माध्यम से भी जनता का मत लिया जाएगा। फिर यह तय होगा कि अरविंद चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई हैं। पार्टी नवंबर में इस भ्रष्टाचार के पहले खंभे को गिराएगी। 15 साल से मुख्यमंत्री के शासन में जनता बिजली-पानी, महंगाई और भष्टाचार से परेशान है। केजरीवाल ने भाजपा पर कांग्रेस के साथ मैच फिक्स करने का भी आरोप मढ़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर मुख्यमंत्री के सामने कमजोर उम्मीदवार उतारती है।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने ली चुटकी
सम्मेलन में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूछा कि केजरीवाल चुनाव में विजय गोयल के खिलाफ क्यों नहीं खड़े हो रहे। इस पर चुटकी लेते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मच्छरों को मारने के लिए बोफोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता। प्रशांत भूषण ने कहा की देश की राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के लिए केजरीवाल को ऐसी शख्सियत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरना होगा जो मौजूदा राजनीतिक भ्रष्टाचार तंत्र की प्रतीक है।
विज्ञापन


चुनावी अभियान में जुटे केजरीवाल
अरविंद अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। रविवार को उन्होंने नई दिल्ली में घर-घर जाकर सहमति भी प्राप्त की। पार्टी ने उनसे कहा है कि वे सौ लोगों से हस्ताक्षर लेकर आए और बताए कि इलाके की जनता चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed